मुख्य सामग्री पर जाएँ
इलाज

हमारे प्रमुख दंत उपचार

हर इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा किया जाता है, डिजिटल जाँच के आधार पर योजना बनती है और लागत पहले लिखित रूप में दी जाती है।

डेंटल इम्प्लांट

टूटे या निकाले गए दाँत का स्थायी विकल्प। CBCT से हड्डी की जाँच के बाद इम्प्लांट की स्थिति तय होती है। सिंगल इम्प्लांट से लेकर फुल-माउथ और तुरंत लोडिंग (same-day) विकल्प उपलब्ध हैं।

रूट कैनाल (RCT)

माइक्रोस्कोप की सहायता से किया जाने वाला दर्दरहित रूट कैनाल, जिससे संक्रमित दाँत निकालने की ज़रूरत नहीं पड़ती। अधिकतर मामलों में एक ही बैठक में पूरा होता है।

स्माइल मेकओवर और विनियर

डिजिटल स्माइल डिज़ाइन के साथ पोर्सलेन विनियर, ब्लीचिंग और कॉम्पोज़िट बॉन्डिंग। इलाज से पहले आप अपनी नई मुस्कान का डिजिटल प्रिव्यू देख सकते हैं।

अलाइनर और ब्रेसेस

इनविज़िबल अलाइनर, सेरामिक और मेटल ब्रेसेस — 3D डिजिटल प्लानिंग के साथ, ताकि इलाज की अवधि और परिणाम पहले से स्पष्ट हो।

मैक्सिलोफेशियल सर्जरी

अक्ल दाढ़ की सर्जरी, जबड़े की विकृति का सुधार, सिस्ट व ट्यूमर और दुर्घटना में टूटे जबड़े का इलाज — MS-HDU सुविधा के साथ सुरक्षित रूप से।

बच्चों की दंत चिकित्सा

समर्पित Centre for Kids Dentistry में फ्लोराइड, सीलेंट, दूध के दाँतों का इलाज और शुरुआती ऑर्थोडॉन्टिक जाँच — बच्चों के अनुकूल वातावरण में।

अपना इलाज प्लान करने के लिए तैयार हैं?

हेल्पलाइन पर कॉल करें या परामर्श बुक करें — हम उसी कार्यदिवस में उत्तर देते हैं।